फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Divyang accuses property dealer of grabbing money

प्रॉपर्टी डीलर पर विकलांग ने लगाया लाखों रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 15 Oct 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Divyang accuses property dealer of grabbing money
दिव्यांग ने प्रॉपर्टी डीलर पर लगाया रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन

शामली, कैराना। एक दिव्यांग विकलांग व्यक्ति ने प्रॉपर्टी डीलर पर तीन साल पहले 450 वर्ग गज का प्लॉट दिखाकर 11.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। दिव्यांग व्यक्ति की शिकायत के बाद डीएम ने पुलिस को प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
जनपद मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना के ग्राम जौला निवासी विकलांग व्यक्ति शहाबुद्दीन ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर को एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें बताया गया है कि नवंबर 2019 को उसने कैराना के मोहल्ला दरबार खुर्द पानीपत रोड निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजूदीन से 2100 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से 450 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। 9.45 लाख रुपये जमा किए गए थे। प्रॉपर्टी डीलर द्वारा उसे एक रसीद दी गई थी। शेष रकम जमा करने के बाद उसके द्वारा कुल 11.50 लाख रुपये प्रॉपर्टी डीलर को दे दिए थे। समस्त रकम अदा करने के बाद उसने प्रॉपर्टी डीलर से प्लॉट का बैनामा कराने की मांग की, लेकिन वह उसे टालता रहा।
विज्ञापन

दिव्यांग व्यक्ति ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी डीलर द्वारा उक्त प्लॉट को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। वह लगातार तीन साल से प्रॉपर्टी डीलर के चक्कर काट रहा है। उसने अपनी समस्त संपत्ति बेचकर प्रॉपर्टी डीलर से प्लॉट खरीदा था। लेकिन अब प्रॉपर्टी डीलर उक्त प्लाट के बदले न तो अन्य कोई प्लॉट दे रहा है और न ही उसके पैसे लौटा रहा है। शहाबुद्दीन ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए अपने पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई। डीएम ने दिव्यांग की शिकायत के बाद प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed