{"_id":"63c841233d9dfd6dd61dcc84","slug":"divya-got-first-place-in-painting-shamli-news-c-14-1-83685-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चित्रकला में दिव्या ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चित्रकला में दिव्या ने पाया पहला स्थान
Thu, 19 Jan 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 19 Jan 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
शामली स्कॉटिश स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सम्मानित विद्यार्थी व मौजूद अतिथिगण।
शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्कूल में चित्रकला प्रतियोगित आयोजित हुई। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया विद्यार्थियों को उनकी रचनात्मकता को प्रदर्शित करने व सशक्त आधार देने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक परीक्षा योद्धा (एग्जाम वॉरियर्स) में दिए गए 36 महत्वपूर्ण मंत्रों को आधार बनाया गया। इन मंत्रों से बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा से पूर्व होने वाले तनाव, समस्याओं आदि के निराकरण हेतु सुझाव दिए गए हैं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उन मंत्रों को पढ़कर उनके मन मस्तिष्क में आने वाले भाव व विचारों को चित्रों के माध्यम से उकेरा।
प्रतियोगिता में दिव्या ने प्रथम स्थान, दीपिका चौधरी ने द्वितीय और शुंबुल परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर दस सर्वश्रेष्ठ और 25 श्रेष्ठ चित्रों को बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात और परीक्षा पर चर्चा नामक कार्यक्रम लोकप्रिय बने हुए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री की विद्यार्थियों के लिए चलाई जाने वाली विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं से अवगत कराया। स्कूल के चेयरमैन राजकुमार गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य और उनकी रचनात्मकता को अभिव्यक्त करने के लिए चलाई जा रही यह मुहिम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में वीणा अग्रवाल, शोभा तायल, सुरभि मिश्रा, कंवरपाल और फूल सिंह आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री पुनीत द्विवेदी, डॉ. अनुराग शर्मा, डायरेक्टर राजीव गर्ग व रितेश गर्ग और प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन तनुज कपिल व राजीव तोमर ने संयुक्त रूप से किया।