{"_id":"62f54e3807ec4c4497640967","slug":"divisional-level-team-inspected-chc-shamli-news-mrt6007193192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल स्तरीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल स्तरीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण
विज्ञापन

कांधला। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंडल स्तरीय टीम ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभी व्यवस्थाओं की जांच की।
मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक अधिकारी रंजीत टीम के साथ कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक रंजीत ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामवीर सिंह को साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रत्येक विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने लेबर रूम, जेएसवाई वार्ड, पैथोलॉजी लैब, ओपीडी क्षेत्र, इमरजेंसी रूम आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक रंजीत ने मौके पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था दुरुस्त है। व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने के बाद शामली के लिए रवाना हो गई। टीम के निरीक्षण को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। टीम के साथ डॉ. रामवीर सिंह चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. वीरेंद्र कुमार, तौहिद बीपीएम व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।