फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District third in progress report of UP-112

यूपी-112 की प्रगति रिपोर्ट में जिले को तीसरा स्थान

Fri, 15 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
District third in progress report of UP-112
शामली। यूपी-12 मुख्यालय लखनऊ द्वारा साल 2020 की जारी वार्षिक प्रगति रिपोर्ट (रिस्पांस टाइम) में जनपद शामली को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मुख्यालय-112 लखनऊ द्वारा साल-2020 की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट (रिस्पांस टाइम) जारी की गई है, जिसमें प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यूपी-112 शामली को 08.51.00 मिनट के रिस्पांस टाइम के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी ने बताया कि नोडल अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव व प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 शामली सुशील कुमार दुबे के नेतृत्व में जनपद के यूपी-112 पर नियुक्त कर्मियों द्वारा कार्य क्षमता का प्रदर्शन किया गया। जनपद में 40 पीआरवी वाहन, जिनमें 26 चार पहिया व 14 दुपहिया वाहन संचालित हैं। महिला संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु तीन महिला पीआरवी और सर्किल क्षेत्र की पीआरवी वाहनों के निरीक्षण हेतु तीन पीआरवी को सुपरवाइजर पीआरवी के रूप में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed