फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District Probation Office found closed under ADM's inspection

एडीएम के निरीक्षण में बंद मिला जिला प्रोबेशन कार्यालय, 11 को नोटिस

Thu, 12 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
District Probation Office found closed under ADM's inspection
एडीएम के निरीक्षण में बंद मिला जिला प्रोबेशन कार्यालय
विज्ञापन

शामली। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बनत स्थित ट्रांजिट हॉस्टल में विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय बंद मिला। जिस पर कार्यालय में कार्यरत सभी 11 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

एडीएम सुबह 10:10 बजे ट्रांजिट हॉस्टल पहुंचे। इस दौरान जिला प्रोबेशन कार्यालय बंद मिला। कार्यालय में तैनात संरक्षण अधिकारी, परामर्शदाता, सामाजिक कार्यकर्ता, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आउटरीच वर्कर सहित सभी 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिला प्रोबेशन कार्यालय बंद मिलने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अनुपस्थित 11 सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एडीएम ने डूडा के परियोजना अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी में पोषाहार गोदाम, सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर कार्यालयों में अपने-अपने पटल पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रोबेशन कार्यालय कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed