फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District immersed in celebration on the consecration of life of Shri Ramlala

Shamli News: श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर जिला जश्न में डूबा

Tue, 23 Jan 2024 03:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 23 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
District immersed in celebration on the consecration of life of Shri Ramlala
शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान झुमते दुकानदार
शामली। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से आज समूचा शामली जश्न में डूबा रहा। शहर के विभिन्न बाजार, प्रतिष्ठानों, मंंदिरों को भगवा ध्वज, फूलों और गुब्बारों से सजाया गया। चारों ओर श्रीराम के भजन गूंजते रहे वहीं जगह -जगह विशाल भंडारे आयोजित करके प्रसाद वितरित किए गए। शहर के अग्रसेन पार्क, शिव चौक और शामली गुड़ मंडी में अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के विजय चौक से लेकर फव्वारा चौक तक डिवाइडर तक को भगवा ध्वज से सजा दिया गया। शहर के अग्रसेन पार्क को सजाया गया। श्री राम लखन सेवा समिति की ओर से एलडी, शिव चौक पर मानस अजय संगल की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा शामली गुड़ मंडी में एलईडी लगाकर अयोध्या श्रीराम मंदिर का लाइव प्रसारण दिखाया गया। अग्रसेन पार्क पर हवन यज्ञ आयोजित किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने यज्ञ में आहूतियां डालकर मनोकामनाएं मांगी। शहर के विजय चौक, हनुमान रोड से माजरा रोड, धीमानपुरा, मुजफ्फरनगर पुराना बस अड्डा और एसटी तिराहे, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, नया बाजार, बुढ़ाना रोड पर जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। शामली गुड़ खांडसारी मंडी में व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव संगल, बृजभूषण संगल की ओर से भंडारे आयोजित किए गए। कड़ी-चावल से लेकर हलुआ-पुरी, लड्डू वितरित किए गए। इस मौके पर एलडी लगाकर अयोध्या का लाइव प्रसारण देखा गया।
विज्ञापन

शिव मूर्ति गांधी चौक और शिव चौक सुभाष चौक बना आकर्षण का केंद्र
शामली। शहर के बीचोबीच शिव चौक और गांधी चौक, शिव मूर्ति को रंग-बिरंगे फूलों से सजा दिया गया है। शहर के सुभाष चौक पर हवन आयोजित किया गया। यज्ञ में समिति के पदाधिकारियों की ओर से आहुति दी गई। शिव चौक के पर हनुमान सेवा मंडल की ओर से मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव का भंडारा आयोजित किया गया। शिव चौक पर मानस अजय संगल की ओर से एलडी लगाकर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव दिखाया है। कुड़ाना मोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। पंजाबी काॅलोनी रघुनाथ मंदिर में श्रीराम के भजन-कीर्तन किए गए। शहर कोतवाली के प्रमुख कपड़ा व्यापारी की ओर से लड्डुओं काे वितरित किया गया। सैनी चौक पर ब्लाॅक प्रमुख पति जयदेव मलिक की ओर से खिचड़ी वितरित की गई। अग्रवाल काॅलोनी में हलुआ-पूरी का प्रसाद वितरित किया गया। रेलवे रोड पर श्री सत्यनारायण मंदिर समिति की ओर से एलडी लगाकर अयोध्या का लाइव प्रसारण दिखाया गया। समिति में योगेश कुमार का योगदान रहा।

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान  झुमते  दुकानदार

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान झुमते दुकानदार

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान  झुमते  दुकानदार

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान झुमते दुकानदार

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान  झुमते  दुकानदार

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान झुमते दुकानदार

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान  झुमते  दुकानदार

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान झुमते दुकानदार

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान  झुमते  दुकानदार

शामली नेहरू मार्किट में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दोरान झुमते दुकानदार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed