{"_id":"69d55f4bfbc774169700b635","slug":"district-hospital-gets-six-doctors-four-join-shamli-news-c-26-1-smrt1048-162929-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल को मिले छह चिकित्सक, चार ने किया ज्वाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल को मिले छह चिकित्सक, चार ने किया ज्वाइन
Wed, 08 Apr 2026 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल को छह नए चिकित्सक मिले हैं। इनमें चार चिकित्सकों ने इमरजेंसी विभाग में ज्वाइन कर लिया है। जबकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के कई पद अभी भी रिक्त चल रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति न होने से मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पाता और गंभीर रोगियों को मेरठ मेडिकल रेफर किया जाता है।
जिला अस्पताल में वर्तमान में इमरजेंसी विभाग में डॉ. अलताफ व डॉ. इंतजार नियुक्त हैं। अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल में छह नए चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। इनमें पांच चिकित्सकों की इमरजेंसी में नियुक्ति हुई है जबकि एक चिकित्सक की ब्लड बैंक के लिए नियुक्ति हुई है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि डॉ. काफिस अली, डॉ. गोविंद खोंगर, डॉ. नईम चौहान व डॉ. अक्षय वरदान ने इमरजेंसी में ज्वाइन कर लिया है। इमरजेंसी विभाग में नियुक्त डॉ. शिवांगु ध्वज और ब्लड बैंक के लिए नियुक्त चिकित्सक ने अभी ज्वाइन नहीं किया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले इमरजेंसी विभाग में नियुक्त डॉ. पारस इस्तीफा देकर चले गए थे। इसके अलावा डॉ. द्रक्षिरा और डॉ. आफिया भी कुछ दिन पहले इस्तीफा देकर चली गई थी। ईएनटी डॉ. अंजलि तंवर उच्च शिक्षा के लिए शासन से अनुमति लेकर तीन साल के लिए चली गई। इस तरह से देखा जाए तो जिला अस्पताल से चार चिकित्सक गए और इतने ही आए है, जबकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के कई पद पहले की तरह रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों के ये पद चल रहे रिक्त
जिला अस्पताल में नेत्र सर्जन, एक रेडियोलॉजिस्ट, निश्चेतक, मनोचिकित्सक, स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, काॅर्डियोलॉजिस्ट के पद रिक्त चल रहे हैं। फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक की नियुक्ति सहारनपुर जिला अस्पताल में चल रही है, लेकिन उन्हें शामली जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है। जिला अस्पताल में नियुक्त त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर की नियुक्ति है। उन्हें दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को जिला अस्पताल सहारनपुर संबद्ध किया गया है।