फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   District got three new ambulances of 108

जिले को मिली 108 की तीन नई एंबुलेंस

Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
District got three new ambulances of 108
शामली। जिले को 108 की तीन नई एंबुलेंस मिली है। नई एंबुलेंस शामली, थानाभवन और ऊन ब्लाक को आवंटित की गई है। रविवार को जिला अस्पताल से तीनों नई एंबुलेंस को रवाना किया जाएगा। नई एंबुलेंस के आने पर मानक से ज्यादा दूरी तय कर चुकी तीन पुुरानी एंबुलेंस को हटाकर सीएमओ की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवा के लिए 108 की 11 और 102 की 15 सरकारी एंबुलेंस हैं। इनमें 108 की पांच और 102 की चार एंबुलेंस करीब छह माह पहले मानक से ज्यादा यानि ढ़ाई लाख किलोमीटर से ज्यादा चलने के कारण ओवर ऐज हो चुकी हैं। इनके स्थान पर नई एंबुलेंस की डिमांड शासन को भेजी गई थी, लेकिन कई महीने बाद भी नई एंबुलेंस नहीं मिल पाई थी। पुरानी और उम्र पार कर चुकी एंबुलेंस में अक्सर तकनीकी खराबी की वजह से चिकित्सा सेवाएं बाधित हो रही थी। पिछले महीने 20 मई के अंक में अमर उजाला ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एंबलेंस सेवा के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि जिले को 108 की तीन नई एंबुुलेंस मिली है। बाकी पुरानी एंबुलेंस के स्थान पर और नई एंबुलेंस भी जल्द मिलने की उम्मीद है। नई एंबुलेंस को थानाभवन, शामली और ऊन ब्लाक को आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि तीनों नई एंबुलेंस रविवार को जिला अस्पताल से रवाना की जाएगी और ओवरऐज हो की चुकी तीन एंबुलेंस को हटाकर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल की सुपुर्दगी में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed