फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   district became corona free

जिला एक बार फिर हुआ कोरोना मुक्त

Tue, 24 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
district became corona free
जिला हुआ कोरोना मुक्त
विज्ञापन

शामली। जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया है। जिले में अब कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं है। इस महीने में कोरोना के नौ मरीज मिले थे और सभी होम आइसोलेशन में रहकर ही ठीक हुए हैं। ज्यादातर मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं थे। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
जिले में तीसरी लहर में नौ मार्च को आखिरी कोरोना का केस मिला था और 19 मार्च को सभी मरीज ठीक होने पर जिला कोरोना मुक्त हो गया था। कोरोना मुक्त होने के 52 दिन बाद 30 अप्रैल को कोरोना का नया केस सामने आया था। इसके बाद कोरोना के लगातार कई केस सामने आने पर चौथी लहर की आशंका जताई जाने लगी थी। 10 मई तक जिले में आठ नए केस मिले। इसके पांच दिन बाद 15 मई को एक और नया केस मिलने पर जिले में संख्या बढ़कर नौ हो गई थी। ज्यादातर मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं थे। दो तीन मरीजों में सामान्य नजला जुकाम व खांसी पाई गई थी। एक सप्ताह से कोरोना का नया मामला सामने नहीं आया है। पिछले कई दिन से कोरोना का एक केस था, जो अब ठीक हो गया है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि अब कोरोना का कोई सक्रिय केस न होने से जिला इस समय कोरोना मुक्त हो गया है। उनका कहना है कि भले ही जिला में इस समय कोरोना का कोई केस नहीं है, लेकिन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल सैंपल -1202566
कुल पॉजिटिव - 16647
ठीक हुए मरीज - 16598
सक्रिय केस - शून्य
कोरोना से हुई मौत - 48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed