फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dispute over Ambedkar Park on Gram Panchayat land, 90 people bound by bond

Shamli News: ग्राम पंचायत की भूमि पर आंबेडकर पार्क को लेकर विवाद, 90 लोग मुचलका पाबंद

Fri, 05 Sep 2025 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dispute over Ambedkar Park on Gram Panchayat land, 90 people bound by bond
बाबरी के गांव बंतीखेड़ा में बनाए गए आंबेडकर पार्क को लेकर हुए विवाद में पहुंची पुलिस। संवाद
-मुस्लिम समाज के लोगों द्वारास डीएम से शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

-दोनों पक्षों के लोगों को गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की दी हिदायत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शामली। बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा में ग्राम पंचायत की खाद के गड्ढों की भूमि पर आंबेडकर पार्क बनाए जाने को लेकर मुस्लिम समाज के लोगाें ने विरोध जताया था। साथ ही मामले की शिकायत डीएम से की थी। समाज के लोगों ने पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाए जाने की संभावना जताई।
सीओ थानाभवन ने मौके पर जाकर लोगों से जानकारी ली और कोई भी प्रतिमा न लगाए जाने की हिदायत दी। पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए दोनों पक्षों के 90 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गांव बंतीखेड़ा निवासी हकीमुद्दीन उर्फ चोभा, तौफीक, मुस्तकीम, साबिर आदि ने बुधवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि ग्राम प्रधान खाद के गड्ढों की चहारदीवारी कराकर एक वर्ग के लोगों का चुनाव में लाभ लेने की तैयारी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि गाम समाज की जमीन पर अनुसूचित जाति के लोग डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाना चाहते हैं। अगर इस भूमि पर प्रतिमा स्थापित की जाती है तो गांव में विवाद की स्थिति बन सकती है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

न्होंने आरोप लगाया कि दो युवकों ने गेट पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क लिख दिया गया है। उन्होंने इस प्रकरण की जांच कराकर ग्राम सभा की भूमि को मुक्त कराने की मांग की।

इस प्रकरण में बृहस्पतिवार को सीओ थानाभवन ने गांव में पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। सीओ ने थाना बाबरी पर दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की और ग्रामीणों को किसी तरह का विवाद व प्रशासन की अनुमति के बिना कोई निर्माण न करने की हिदायत दी। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने दोनों पक्षों के 90 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। उधर, इस संबंध में ग्राम प्रधान सावित्री देवी का कहना है कि काफी समय से गंदगी का अंबार लगा होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। उस भूमि पर सुंदरीकरण के लिए आंबेडकर पार्क का निर्माण कराया गया है। प्रतिमा लगाने जैसी कोई बात नहीं है।

बाबरी के गांव बंतीखेड़ा में बनाए गए आंबेडकर पार्क को लेकर हुए विवाद में पहुंची पुलिस। संवाद

बाबरी के गांव बंतीखेड़ा में बनाए गए आंबेडकर पार्क को लेकर हुए विवाद में पहुंची पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed