फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dispute of pattas, one injured

खूनी संघर्ष में बदला पट्टों का विवाद, एक गंभीर

Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
dispute of pattas, one injured
पट्टों के विवाद में संघर्ष, एक घायल
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव आबादगढ़ में आवासीय पट्टों के विवाद ने मंगलवार को संघर्ष हो गया। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
आबादगढ़ ग्राम पंचायत मसावी का मजरा है। गांव निवासी सुमित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रेखा पत्नी जगरोशन, सोहनवीरी पत्नी सत्यवीर, उषा पत्नी हरबीर, कुसुम पत्नी मोहन प्रतिदिन की तरह उपले पाथने गईं थीं। आरोप है कि गांव के चार लोगों ने महिलाओं पर हमला कर दिया। जिसमें महिलाओं को चोटें भी आईं। शोर शराबा होने पर राजकुमार व सुमित ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं का पक्ष लिया तो आरोपियों ने धारदार हथियारों से उन पर भी हमला कर दिया। राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मृत समझकर हमलावर धारदार हथियार लहराते हुए फरार हो गए। राजकुमार को स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों के छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि गांव के नौ लोगों को भूमि के पट्टे आवंटित किए गए थे। इस भूमि पर जबरन कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। सीओ अमित सक्सेना का कहना है कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपात्रों को पट्टे आवंटित करने की हुई थी शिकायत
शामली। सोमवार को गांव आबादगढ़ निवासी नलनीश, मोहन, रमेश, हरबीर, अजब सिंह, सतबीर, जगरोशन, राजकुमार आदि ने एसडीएम संदीप कुमार से नौ अपात्रों को आवासीय पट्टे आवंटित करने की शिकायत की थी। आरोप था कि गांव में बिना मुनादी कराए तथा बिना भूमि प्रबंध समिति के सदस्यों के हस्ताक्षर कराए पट्टे जारी किए गए हैं। उन्होंने मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के एक दिन बाद ही गांव में खूनी संघर्ष हो गया।

इन्होंने कहा...
एसडीएम सदर संदीप कुमार का कहना है कि 2019 में गांव में कुछ पट्टे आवंटित किए गए थे। सोमवार को की गई शिकायत की जांच तहसीलदार को सौंप दी गई है। गांव में मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस उसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed