{"_id":"62af6c094087b906cd41546d","slug":"diseases-can-be-cured-by-regular-yoga-colonel-kenneth-shamli-news-mrt5935717198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दवा के योग से ठीक होते हैं रोग: कर्नल कैनेथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना दवा के योग से ठीक होते हैं रोग: कर्नल कैनेथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली में एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर का पांचवा दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में आयोजित 85 बटालियन एनसीसी के दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के पांचवें दिन रविवार को शुरुआत योग क्लास से हुई। पतंजलि के योग शिक्षक राजकुमार ने एनसीसी कैडेट्स को सिद्धासन, नावासन, वज्रासन, मक्रासन और तुलासन आदि योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल कैनेथ रोशन ने योग क्लास में कैडेट्स को बताया कि योग से स्वयं एवं परिवार की बहुत सी बीमारियों को बिना किसी औषधि के ठीक कर सकते हैं। इसलिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह के निर्देशन में कैडेट्स क़ो मैप रीडिंग में मैप और कंपास से ऑन पॉजिशन निकालने का तरीक़ा सिखाया। हथियारों के प्रशिक्षण में 7.62 राइफल की तकनीकी जानकारी दी गई। फर्स्ट ऑफिसर विजय कुमार ने कैडेट्स की वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई। लेफ़्टिनेंट विपिन कुमार ने सफाई व स्वास्थ्य पर कैडेट्स को व्याख्यान दिया। शिविर में डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल राजेंद्र सिंह, मेजर अनस खान, कैप्टन लोकेंद्र कुमार, चीफ ऑफिसर अशोक कुमार, विजय कुमार, सूबेदार हरेंद्र सिंह, सूबेदार सुरेश कुमार, नायब सूबेदार दिगंबर सिंह, हवलदार विजय, कपिल, संजीव पंवार, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।