फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   - Discounts are not given for taking cylinders yourself

रसोई गैस की आपूर्ति में छले जा रहे उपभोक्ता

Thu, 24 Dec 2020 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
- Discounts are not given for taking cylinders yourself
- सिलिंडर खुद लेने जाने पर नहीं दी जाती मिलने वाली छूट
विज्ञापन

थानाभवन। गैस की आपूर्ति में उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन हो रहा है। गोदाम से सिलिंडर लाने वाले उपभोक्ताओं को 27 रुपये कम का सिलिंडर मिलना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसकी वजह लोगों में जानकारी का अभाव है। इसका फायदा गैस एजेंसी संचालक उठा रहे हैं।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम व भारत पेट्रोलियम की कुल करीब 35 गैस एजेंसियां है। इन गैस एजेंसियों से तकरीबन डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सप्लाई की जाती है। वर्तमान में जिले में घरेलू गैस सिलिंडर के दाम 692 रुपये हैं और इस दाम में उपभोक्ता के लिए होम डिलीवरी के 27 रुपये भी शामिल हैं। यानी गैस एजेंसी की जिम्मेदारी है कि वह उपभोक्ता से 692 रुपये लेकर उसकी चौखट पर गैस की डिलीवरी दे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया वह गैस एजेंसी के गोदाम पर रसोई गैस लेने गया था, जहां उसे 692 रुपये का सिलिंडर मिला। जब उसने होम डिलीवरी के पैसे मांगे तो कर्मचारी ने साफ मना कर दिया। यह सिर्फ उदाहरण है जबकि जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या हजारों में हैं। जिनसे गैस एजेंसी चौखट के दाम लेती है और उन्हें गोदाम पर गैस की डिलीवरी देती है। ऐसा भी नहीं कि उपभोक्ताओं के साथ हो रही इस ठगी के बारे में किसी को जानकारी नहीं बल्कि सब जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....
यदि उपभोक्ता गैस एजेंसी के गोदाम या एजेंसी से गैस लेने पहुंचता है तो उसे होम डिलीवरी के चार्ज वापस दिए जाने चाहिए, किसी उपभोक्ता के साथ ऐसा है तो वह जिला पूर्ति कार्यालय में शिकायत करें, आपूर्ति विभाग इस मामले में तुरंत कार्रवाई करेगा। - ओमहरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी

जब डिलीवरी ब्वॉय गैस लेकर जाता है और रास्ते में उसे उपभोक्ता मिल जाता है तो वहां होम डिलीवरी के चार्ज में छूट नहीं मिलती। यदि कोई उपभोक्ता नियमित रूप से गोदाम, गैस एजेंसी या प्वाइंट डिलीवरी लेता है तो वह छूट के दायरे में आता है। - रतन सिंह निर्वाल, अध्यक्ष शामली एलपीजी एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed