शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि शासन से नामित सभासद जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
बुुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में नगरपालिका शामली के नामित पांच सभासद कवरवीर कांबोज, शशि अरोरा, डॉ. अमित चौधरी, राकेश गर्ग और सुरेश आचार्य को एसडीएम सदर संदीप कुमार ने राज्य निष्ठा और पद की शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पालिका के नामित सभासदों को पद पर आसीन होने के बाद जिम्मेदारी का निर्वहन करना हम सबको काम करने की प्रेरणा देता है। जिस प्रकार विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एक महत्वपूर्ण इकाई है, उसी प्रकार सभासद भी एक महत्वपूर्ण इकाई है। नामित सदस्यों से कहा कि वे परिवार के रूप में काम करते हुए बिना भेदभाव जाति धर्म से ऊपर उठकर जिम्मेदारी से काम करें और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। मौके पर डीएम जसजीत कौर, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर सिंह मलिक और अजय संगल आदि मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलते गन्ना मंत्री सुरेश राणा- फोटो : SHAMLI