फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dirt in school and BRC office, clarification sought

स्कूल और बीआरसी कार्यालय में गंदगी, स्पष्टीकरण मांगा

Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dirt in school and BRC office, clarification sought
जलालाबाद। बीएसए राहुल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला मोहम्मदी गंज में स्थित बीआरसी कार्यालय और जूनियर हाईस्कूल का औचक निरीक्षण किया। दोनों जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा बृहस्पतिवार सुबह बीआरसी कार्यालय में पहुंचे। उस समय कार्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित नहीं थी, कुछ समय बाद खंड शिक्षा अधिकारी वहां पर पहुंची। कार्यालय परिसर व शौचालय में गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने स्पष्टीकरण मांगा है। परिसर में झाड़ियों की साफ-सफाई कराकर, फुलवारी लगाने के निर्देश एबीएसए सीमा चौहान को दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यालय परिसर में स्थित जूनियर हाई स्कूल में पहुंचे। वहां पर उन्होंने कक्षा सात के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति अंकित नहीं पाई। स्कूल परिसर में फैली गंदगी को देख बीएसए ने नाराजगी जताते इंचार्ज अध्यापक भूप सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। बीएसए ने कक्षा में शिक्षण कर छात्र-छात्राओं से गणित, अन्य विषयों के बारे में सवाल-जवाब किए। इंचार्ज अध्यापक को शिक्षण स्तर पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed