{"_id":"62a78026026ed0772c248971","slug":"direct-bus-service-started-from-kairana-to-saharanpur-shamli-news-mrt5927543141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना से सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना से सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। सामाजिक कार्यकर्ता की लगातार मांग के बाद परिवहन विभाग ने कैराना के नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन से सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई।
निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने सहारनपुर डिपो को कैराना से सहारनपुर के लिए बस सेवा शुरू कराने के लिए एक पत्र लिखा था। बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन बस शामली से ही वापस लौट रही थी। उन्होंने एआरएम सहारनपुर से फोन पर बात की और बस कैराना तक न पहुंचने की शिकायत की गई। 2 दिन से बस सेवा कैराना से सीधे सहारनपुर के लिए शुरू हो गई है।
बस प्रतिदिन सुबह साढ़े 7 बजे कैराना बस स्टेशन से सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेगी। बताया गया कि हरियाणा रोडवेज की बसें अधिकांश तो कैराना स्टेशन पर रुकती नहीं हैं और अगर रुकती है तो उन बसों का कैराना के यात्रियों को कोई फायदा भी नहीं मिल पाता। क्योंकि उनमें सीट नहीं मिलती, बसें पीछे से ही यात्रियों से भरी हुई आती हैं। कैराना से सहारनपुर व देहरादून जाने वाले यात्रियों की एक बड़ी संख्या हैं। इनमें अधिकांश छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं। अब कैराना से सहारनपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।