फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DIOS inspected the examination centers

Shamli News: डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Wed, 07 Feb 2024 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
DIOS inspected the examination centers
शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद में बने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई सेंटरों पर खामियां मिलीं, जिन्हें दो दिन में दुरुस्त कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

22 फरवरी से जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है। परीक्षा को नकलविहिन कराने के लिए प्रयास जारी है। इसके चलते मंगलवार को डीआईओएस जेएस शाक्य ने जनपद में बने 33 बोर्ड परीक्षा केंद्रों में से करीब 8 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इसमें आरडी कॉलेज सिक्का, किसान इंटर कॉलेज थानाभवन, लाला लाजपत राय बालक व बालिका इंटर कॉलेज थानाभवन, गुरुनानक इंटर कॉलेज जलालाबाद, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली, वीवी इंटर कॉलेज शामली और हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम, डबल लॉक, सीसीटीवी, लाइट व्यवस्था, जनरेटर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम का एक दरवाजा काफी पुराना मिला। केंद्र व्यवस्थापक को दो दिन के अंदर दरवाजा बदलवाने या पूरी तरह उसे बंद कराने के सख्त निर्देश दिए। वहीं जलालाबाद के गुरुनानक कॉलेज व थानाभवन के किसान इंटर कॉलेज में भी एक पुराना गेट बंद कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed