{"_id":"6268398ddb6b940f577499e2","slug":"dios-inspected-the-evaluation-center-and-tested-the-arrangements-shamli-news-mrt5861804145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की कमी लगातार चल रही है, जिस कारण मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा है। डीआईओएस सरदार सिंह ने मूल्यांकन केंद्र और उत्तर पुस्तिकाओं के कोठारों का निरीक्षण किया।
मंगलवार को चौथे दिन आरके इंटर कालेज शामली मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल के निर्धारित परीक्षक 360 में से 234 परीक्षक उपस्थित रहे और 126 अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर के 206 में से 124 परीक्षक उपस्थित रहे और 82 परीक्षक अनुपस्थित रहे। मूल्यांकन केंद्र पर हाई स्कूल की हिंदी, अंग्रेजी, गणित्र, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और कला की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। इंटर की भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गृह विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक हाई स्कूल की कुल प्राप्त 75710 उत्तर पुस्तिकाओं में से 19620 और इंटर की कुल प्राप्त 46698 उत्तर पुस्तिकाओं में से 10356 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने मूल्यांकन केंद्र और उत्तर पुस्तिकाओं के कोठारों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।