फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   din me sheet leher ne badaai thituran

दिन में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन  

Sat, 29 Dec 2018 11:23 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 29 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
din me sheet leher ne badaai thituran
file - फोटो : amarujala
जिले में रात में पाला और दिन में शीतलहर चलने से लोग पूरे दिन लोग ठिठुुरते रहे। धूप निकलने से भी लोगों को ठंड में कोई राहत नहीं मिली। बर्फीली हवा चलने के कारण मौसम में ठिठुरन बरकरार रही। रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से न्यूनतम तापमान चार डिग्री और दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस पारा गिरने से 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

 पिछले 15 दिनों में ज्यादा दिन तक पाला पड़ने से दिन में धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुर रहे हैं। शनिवार सुबह खेतों में पाले की परत नजर आई। पूरे दिन शीतलहर चलने के कारण लोग परेशान रहे। पाला पड़ने से रात का तापमान चार डिग्री और दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। दिन में 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चलने से धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो तीन दिन पाला का असर रहेगा। नए साल में मौसम में कोहरा ओर आकाश में बादल छाए रहने से मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है। उधर, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि इस साल ज्यादा दिन तक  पाला पड़ा है। रात में पाला अभी दो तीन दिन और पड़ेगा। नए साल से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। पाले से एक साल पूर्व लगाए गए बागों के पौधो की पत्तियां झुलसना शुरू हो गई है। वहीं टमाटर, बैगन, गोभी, आलू को ज्यादा व पालक, मूली, गाजर आदि सब्जियों को कम नुकसान है।
विज्ञापन

       
ठंड से ये बरतें सावधानियां
1. बच्चों और बुजुर्गों को गरम पानी दें, गरम कपड़ों को पहने।
2. सुबह घूमने के लिए देरी से जाए, धूप में ज्यादा देर बैठे।
3. ठंड लगने पर डॉक्टर से परामर्श करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed