फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   differences in BJP's statement and doings: Patel

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर : पटेल

Tue, 24 Apr 2018 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 24 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
differences in BJP's statement and doings: Patel
शामली में सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
शामली में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है, जिसे जनता अब समझ चुकी है। जनता ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा को आइना दिखाया, अब कैराना की बारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामली में पहुंचे। मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके बाद शहर में माजरा रोड स्थित बैंक्वेट हाल में बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में पूरी मेहनत से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कैराना लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा सीटों के प्रभारी और सहायक प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, उनकी जिम्मेदारी है कि कार्यकर्ताओं को एकजुट कर बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
देश के दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा खोखला रहा। मौजूदा हालत बदतर हो रहे हैं। देश में बेरोजगारी और महंगाई तेजी से बढ़ रही है। बैंकों से पैसा नहीं मिल रहा है। बिजली की दरें बढ़ाकर किसानों और मजदूरों की कमर तोड़ दी है, तो चीनी मिलें किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान दबाएं बैठी हैं। इन हालातों में किसानों की हालत और खराब हो रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में प्रत्याशी का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा, जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा, पार्टी के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी उसे जिताएंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, एमएलसी संजय लाठर, एमएलसी राजपाल कश्यप, पूर्व सांसद तबस्सुम हसन, विधायक नाहिद हसन, योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, सुधाकर सिंह कश्यप, किरणपाल कश्यप, विजय कौशिक, संजय उपाध्याय, राशिद पहलवान, सचिन राणा, प्रदीप सिंभालका, असलम प्रमुख, संजय राणा, विवेक सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष के सामने खुलकर उभरी पार्टी की गुटबाजी शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर अभी तक सपा ने पार्टी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसके बावजूद अभी से पार्टी में गुटबाजी उभरकर सामने आ गई है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष के सामने भी गुटबाजी खुलकर दिखी, जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा करने के आरोप लगाए।
कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मंगलवार को शामली में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में ऊर्जा का संचार करने शामली पहुंचे। पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इसके बाद जब वह बूथ कमेटी समीक्षा कार्यक्रम में जाने के लिए पार्टी कार्यालय से बाहर आए, तो कुछ पदाधिकारियों ने गेट पर ही उन्हें रोक लिया और कहा कि पार्टी के पुराने कार्यकर्ता उपेक्षित हैं, क्योंकि जिलाध्यक्ष मनमानी कर रहे हैं और मनमाने ढंग से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जो किसी भी रूप में ठीक नहीं है। आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में सभी को सूचना तक नहीं दी जाती है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष वापस कार्यालय में पहुंचे और विधायक नाहिद हसन, मनीष चौहान, राशिद पहलवान आदि सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठकर वार्ता करने लगे।
इस दौरान एक कार्यकर्ता ने कहा कि पार्टी के किसी कार्यकर्ता को दिक्कत होती है, तो जिलाध्यक्ष उनकी सुनने तक नहीं पहुंचते हैं। इस दौरान भी शोरशराबा और गहमागहमी के बीच वार्ता हुई। इस पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद में पड़ने की जरूरत नहीं है। यदि पुराना कोई विवाद है, तो उसे भूलकर नए सिरे से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने में जुट जाएं। उधर, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। यदि कोई कार्यकर्ता नाराज भी है, तो उसकी नाराजगी दूर की जाएगी। कार्यकर्ताओं ने अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखी, क्योंकि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। उधर, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामली में कार्यक्रम के बाद गांव भैंसवाल में यूपी योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार के घर पहुंचे। वहां जलपान करने के बाद वह मुजफ्फरनगर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed