फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Difference in reports of pathology labs, people living under stress

Shamli News: पैथोलॉजी लैबों की रिपोर्ट में अंतर, तनाव में जी रहे लोग

Sun, 17 Nov 2024 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 17 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Difference in reports of pathology labs, people living under stress
शामली। बीमारी का सीजन चल रहा है। डाक्टर बिना पैथोलॉजी लैब की रिपोर्ट के उपचार शुरू नहीं करते हैं। मगर जिले की कुछ पैथोलॉजी लैब में रिपोर्ट अलग-अलग दी जा रही है। एक ही बीमारी के लिए कराई गई जांच की तीन लैबों की रिपोर्ट अलग-अलग है। एक में मरीज बीमारी से ग्रस्त तो दूसरी में स्वस्थ दर्शाया गया है। बीमारी के बजाए तनाव में लोग मनोचिकित्सकों की शरण में पहुंच रहे हैं। पीड़ितों ने डीएम कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग से मामलों की शिकायतें की है। मामलों की बानगी।
विज्ञापन

n केस-1 : काकानगर के रहने वाले नौकरीपेशा शादाब ने बताया कि एक सप्ताह से उसे कमजोरी महसूस हो रही थी। वह चिकित्सक के पास गया तो उसे जांच कराने को कहा गया। शहर के दिल्ली रोड की पैथोलॉजी लैब की जांच में हेपेटाइटिस बी था। दूसरी लैब पर जांच कराई तो कोई बीमारी नहीं आई। तीसरी लैब पर भी जांच कराने पर सामान्य निकला। तनाव के कारण पीड़ित मनोचिकित्सक के पास पहुंचा।
विज्ञापन

n केस-2 : कांधला निवासी सोनू ने बताया कि एक नवंबर को कमजोरी होने पर उसने प्राइवेट लैब पर अपनी जांच कराई। जांच में उसकी शुगर 450 आई। जिससे वह घबरा गया। एक अन्य लैब पर जांच कराने पर शुगर स्तर सामान्य मिला। तनाव के कारण वह मनोचिकित्सक की शरण में पहुंचा। हालांकि, अब पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n केस-3 : रेलपार कॉलोनी के रहने वाले प्रोपर्टी डीलर रामबीर ने बताया कि 10 नवंबर को ही उसने थानाभवन की लैब में जांच कराई तो हेपेटाइटिस बी से ग्रस्त बताया गया। जबकि सरकारी अस्पताल में उसकी रिपोर्ट सामान्य आई।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed