{"_id":"68b735bd49b3e295720d64ab","slug":"diet-bhawan-is-still-in-limbo-even-after-six-years-shamli-news-c-26-1-smrt1047-148799-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: डायट भवन छह साल बाद भी अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: डायट भवन छह साल बाद भी अधर में
विज्ञापन
शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में मारुखेडी गांव में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कार्या
- हैंडओवर के लिए पत्रावली डीएम के पास, चहारदीवारी का प्रस्ताव साढ़े तीन साल से लंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। थानाभवन क्षेत्र के मारुखेड़ी गांव में सात करोड़ 50 लाख 25 हजार रुपये की लागत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कार्यालय भवन तैयार हो चुका है। लेकिन छह साल बाद भी यह भवन विभाग को हस्तांतरित नहीं हो पाया है।
निर्माण एजेंसी यूपीसीएल ने भवन हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पत्रावली डीएम अरविंद कुमार चौहान को भेज दी है। पिछले कई माह से समिति गठित न होने के कारण प्रक्रिया अधर में लटकी है। डायट कार्यालय भवन की आधारशिला तत्कालीन कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने 20 दिसंबर 2019 को रखी थी। यूपी सरकार ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी यूपीसीएल को दी थी। प्रशासनिक कार्यालय भवन दो साल पहले ही बनकर तैयार हो गया था। छात्रावास ब्लॉक सहित शेष भाग को हस्तांतरित करने के लिए डायट प्राचार्य के माध्यम से पत्रावली डीएम को भेजी गई है। डीएम की ओर से गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट के बाद ही भवन का हैंडओवर संभव होगा।
यूपीसीएल प्रोजेक्ट मैनेजर मथन सिंह के अनुसार, भवन की चहारदीवारी निर्माण के लिए 31 लाख रुपये का एस्टीमेट तत्कालीन सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने साढ़े तीन साल पहले शासन को भेजा था। बजट स्वीकृति न मिलने से यह कार्य अधर में है। धनराशि जारी होने के बाद ही चहारदीवारी का निर्माण हो सकेगा।
विज्ञापन
- 2026 में मिल सकती है डायट की सौगात
शामली। डायट भवन हैंडओवर होने के बाद शासन की वित्तीय समिति की बैठक में प्राचार्य, 16 प्रवक्ता समेत 41 पदों का बजट और स्वीकृति हो पाएगी। इसके बाद ही शामली जिले में डायट पूरी तरह शुरू हो सकेगा। डायट प्राचार्य संजय रस्तोगी ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2026 में जिले को डायट की सौगात मिल सकती है।