फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Did not get even a drop of water after spending 36 lakhs

36 लाख खर्च कर एक बूंद पानी भी नहीं मिला

Sat, 19 Sep 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Did not get even a drop of water after spending 36 lakhs
शामली क्षेत्र के गांव चुनसा में जर्जर हालते पानी की टंकी। - फोटो : SHAMLI
36 लाख खर्च कर एक बूंद पानी भी नहीं मिला
विज्ञापन

शामली। पेयजल परियोजनाओं को लेकर जिले में पैसा पानी की तरह बहाया गया, लेकिन लोगों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ। पूर्व में संचालित स्वजल धारा योजना के तहत गांव चूनसा में पेयजल परियोजना आठ साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी। गांव में बना ओवरहैड टैंक जर्जर हो गया है तथा बोरिंग भी ठप हो चुका है। आलम यह है कि करीब 36 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद इस परियोजना से ग्रामीणों को एक बूंद पानी नहीं मिला।
चूनसा गांव में 2011-12 में पेयजल परियोजना के निर्माण की शुरूआत की गई थी। इस परियोजना में ओवरहैड टैंक बन गया। बोरिंग भी हुआ और कुछ घरों तक पाइप लाइन भी बिछाई गई। इसके बावजूद इस बोरिंग से पानी नहीं निकला। ग्रामीणों ने बताया कि तहसील दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल समेत कई पटलों पर उन्होंने परियोजना का निर्माण पूरा कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

बोले ग्रामीण...
गांव में हैंडपंपों का पानी ठीक नहीं है। 2011 से बन रही पेयजल परियोजना अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। अब तो ग्रामीणों ने टंकी से पानी मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सलेकचंद।
लाखों रुपये खर्च हो गए, लेकिन ग्रामीणों को एक बूंद साफ पानी नहीं मिला। गांव में बनी टंकी भी जर्जर हो गई है। उसकी सीढ़ियां भी टूट गईं हैं।
- सतवीर सिंह।
मैं लगातार टंकी का निर्माण पूरा कराने और इसका संचालन कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं। कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। अब यह योजना ही बंद हो गई है।

- हवा सिंह।
------------
सात-आठ साल से टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है। करीब 36 लाख रुपये खर्च होने के बावजूद गांव वालों को टंकी का कोई लाभ नहीं मिला। शासन से बजट नहीं मिलने से निर्माण रुक गया था। इसके बाद किसी ने सुध ही नहीं ली।
- सुमन देवी, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed