फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Did not find shelter, wandered all night, candidates slept at the station

Shamli News: नहीं मिला आसरा, रातभर भटके, स्टेशन पर सोए अभ्यर्थी

Sat, 24 Aug 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 24 Aug 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Did not find shelter, wandered all night, candidates slept at the station
शामली रेलवे स्टेशन पर सोते  अभ्यर्थी। संवाद 
शामली। पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद रही। मगर शामली में मेरिज पैलेस और धर्मशाला के कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर ठहरने के लिए मजबूर कर दिया। रात आठ बजे ही चिह्नित स्थानों पर जगह नही होने की बात कहते हुए ताला लगा दिया गया। पता चलने पर संवाददाता ने पड़ताल की तो कुछ इस तरह का नजारा देखने को मिला और कर्मचारी से ये बातें हुई।
विज्ञापन

स्थान : दिल्ली रोड पर पैलेस, रात 9 बजे
संवाददाता: भाई, मैं मध्य प्रदेश के छत्रपुर का रहने वाला हूं। परीक्षा देने आया हूं।
कर्मचारी : पहले पुलिस प्रशासन से लिखवाकर लाओ, तभी अंदर शरण दूंगा।
संवाददाता: क्यों ?
कर्मचारी : मेरी मजबूरी है, वरना बाहर ही सो जाओ, मुझे कोई दिक्कत नहीं।
संवाददाता: मेरा एडमिट कार्ड देख लो
कर्मचारी: तुरंत ही अंदर से कुंडी बंद कर लेता है।
अभ्यर्थी बोले, एक घंटे से लगा रहे गुहार
राजस्थान के धोलपुर के रहने वाले कृष्णा, सौारभ, आगरा के कृष्णा तोमर ने बताया कि पिछले एक घंटे से वह मैरिज होम के अंदर शरण लेने के लिए गुहार लगा रहे हैं, मगर कर्मचारी दरवाजा नहीं खोल रहा। हालांकि, मामले का पता लगते ही कोतवाल समय पाल अत्री को लगा तो वे मौके पर पहुंचे और सभी अभ्यर्थियों को मैरिज पैलेस के अंदर ठहरवाया।
विज्ञापन

स्थान : दिल्ली रोड पर धर्मशाला, समय- रात 8 बजे
धर्मशाला के बाहर ताला लगा हुआ था जबकि बाहर 12 से 14 अभ्यर्थी खड़े हुए थे। अंदर अभ्यर्थी फर्श पर लेटे हुए थे। उनके लिए चारपाई या फिर अन्य की भी व्यवस्था नहीं थी। अभ्यर्थी सोनू ने बताया कि 80 रुपये लेने के बाद ही अभ्यर्थी को अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। यहां पर 60 से अधिक अभ्यर्थी शरण लिए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल संचालक बोला, 1600 में एक रात के लिए कमरा दूंगा
प्रशासन ने होटल संचालकों से भी कहा था कि अभ्यर्थियों से कम से कम ही रुपये लिए जाए। मगर होटल संचालकों ने एक रात के लिए मनमाने दाम वसूले। होटल संचालक से संवाददाता की कुछ इस तरह की बात हुई...

संवाददाता : भाई, दिल्ली से आया हूं, एक रात के लिए होटल में कमरा चाहिए, कितने में मिल सकता है
होटल संचालक: 1800 में दे रहे हैं, आप 1600 दे देना
संवाददाता : इतने ज्यादा क्यों ले रहे हो, प्रशासन ने कम से कम रेट पर देने की बात कहीं है
होटल संचालक : रहना हो रह लो, वरना कोई बात नहीं।
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लगी रही कतार
प्रशासन के चिह्नित स्थानों की जानकारी नहीं होने और रात आठ बजे ही ताला लगाने के कारण दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान और झारखंड के अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रहे। राजस्थान के धोलपुर के मनीष, स्वाति, दिल्ली के सरोजनी नगर की सीमा ने बताया कि धर्मशाला पर ताला लगा था, जिसके कारण उन्हें रेलवे स्टेशन पर आकर लेटना पड़ा।
कार्रवाई कराई जाएगी
अभ्यर्थियों से अधिक रुपये वसूलने और ठहराने से मना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को यदि किसी तरह की दिक्कत है तो डायल 112 और 094544 04083 पर कॉल कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की मदद की जाएगी। अधिक रुपये वसूलने वाले होटल संचालकों पर शिकंजा कसा जाएगा।

रामसेवक गौतम, एसपी शामली

शामली रेलवे स्टेशन पर सोते  अभ्यर्थी। संवाद 

शामली रेलवे स्टेशन पर सोते  अभ्यर्थी। संवाद 

शामली रेलवे स्टेशन पर सोते  अभ्यर्थी। संवाद 

शामली रेलवे स्टेशन पर सोते  अभ्यर्थी। संवाद 

शामली रेलवे स्टेशन पर सोते  अभ्यर्थी। संवाद 

शामली रेलवे स्टेशन पर सोते  अभ्यर्थी। संवाद 

शामली रेलवे स्टेशन पर सोते  अभ्यर्थी। संवाद 

शामली रेलवे स्टेशन पर सोते  अभ्यर्थी। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed