फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dialysis machines are not working in the district hospital

Shamli News: जिला अस्पताल में डायलिसिस की मशीनें खराब

Sat, 23 Aug 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dialysis machines are not working in the district hospital
जिला अस्पताल में खराब हुई डायलिसिस मशीन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन पिछले महीने से खराब चल रही हैं। सिर्फ दो मशीनों पर ही एक दिन में सिर्फ आठ मरीजों की ही डायलिसिस हो रही है। अन्य मरीजों को प्राइवेट में महंगा शुल्क देकर डायलिसिस कराने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में चार साल पहले पीपीपी मोड पर डायलिसिस यूनिट चालू हुई थी। यहां मरीजों को डायलिसिस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। शुरुआत में दो मशीनों पर डायलिसिस की सुविधा शुरू की गई थी, लेकिन मरीजों की संख्या देखते हुए बाद में डायलिसिस मशीनों को बढ़ाकर पांच किया गया।
विज्ञापन

इनमें दो मशीनें हेपेटाइटिस पॉजिटिव मरीजों के लिए और तीन मशीनें सामान्य मरीजों के लिए अलग-अलग कक्ष में लगाई गई हैं। पिछले महीने 28 जुलाई को एक मशीन तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन बाद 31 जुलाई को दूसरी मशीन खराब हुई। चार अगस्त को हेपेटाइटिस पॉजिटिव मरीजों की डायलिसिस मशीन खराब हो गई। यह मशीन पिछले महीने ही नई आई थी। सभी मशीनें चलने से एक दिन में 12 से 15 मरीजों की डायलिसिस हो रही थी। अब दो मशीनों पर आठ मरीजों की ही डायलिसिस हो पा रही हैं।
अन्य मरीजों को बागपत अस्पताल जाने की सलाह दी जा रही है, लेकिन अधिकतर मरीज वहां न जाकर प्राइवेट में महंगा शुल्क देकर डायलिसिस कराने को मजबूर हो रहे हैं।

डायलिसिस यूनिट की इंचार्ज मधु शर्मा ने बताया कि कंपनी को मशीनों के खराब होने की जानकारी भेजी हुई है। एक-दो दिन में इंजीनियर के आने के उम्मीद हैं। दो मशीनों पर सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक 16 घंटे दोनों मशीनों पर डायलिसिस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed