फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dharna of councilors in nagar panchayat

सभासदों का नगर पंचायत परिसर में धरना

Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dharna of councilors in nagar panchayat
झिंझाना नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे सभासद - फोटो : SHAMLI
सभासदों का नगर पंचायत परिसर में धरना
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। कस्बे से सटे मोहन जोहड़ की सड़क निर्माण और सुंदरीकरण को लेकर कुछ सभासदों और समिति से जुड़े लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी के करीब दस दिन में कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया।

दरगाहपुर मार्ग से मोहन जोहड़ तक करीब 350 मीटर तक की सड़क और धर्मस्थल के सुंदरीकरण को लेकर मोहन जोहड़ समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक शर्मा और सभासद हरपाल सैनी के नेतृत्व में कुछ सभासद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। बताया कि झिंझाना नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत के रूप में करीब डेढ़ माह पहले चयनित हो चुकी है। प्लानिंग प्रोजेक्ट के अंतर्गत मोहन जोहड़ का सुंदरीकरण, लाइट और सड़क की कार्ययोजना इसमें पहले ही शामिल की हुई है। अब इंजीनियर के आने पर पूरी प्रक्रिया हो जाएगी और 10 दिन में कार्य शुरू हो जाएगा। मौके आशीष बिंदल, आकाश गर्ग, विक्रम सम्राट, सोनू, शिवम मित्तल, पूर्व अध्यक्ष दीपक गोयल उर्फ बबलू गोपाल, सभासदों में शिवकुमार, जनेश्वर प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed