{"_id":"618039480ea6a7470a452dd0","slug":"dhanteras-hope-to-rain-money-on-the-market-shamli-news-mrt5632879123","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : बाजार पर धन वर्षा की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : बाजार पर धन वर्षा की उम्मीद
विज्ञापन
शामली दीपावली पर सजी दुकाने
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोरोना की वजह से सुस्त पड़े बाजारों में अब धनतेरस और दीपावली त्योहार की रौनक नजर आ रही है, जिससे व्यापारी उत्साहित हैं। सोमवार को धनतेरस के एक दिन पूर्व बाजार में व्यापारियों ने भी तैयारी की। दुकानों और शोरूम की साज-सज्जा कराने के साथ ही साथ डिस्प्ले, लाइटिंग, फ्लावर डेकोरेशन तथा आकर्षक ऑफर के बोर्ड लगाए गए हैं। व्यापारियों को पूरी उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बाजार में धन की वर्षा होगी। दीपावली और धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार हो गया है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। सोमवार को भी दिन भर चहल-पहल रही। ग्राहकों ने बाजार पहुंचकर जमकर खरीदारी की। जिसकी वजह से अब धीरे-धीरे दीपावली बाजार की तेजी नजर आने लगी है। धनतेरस के दिन ग्राहकों द्वारा सोने, चांदी, पीतल के बर्तन, वाहन आदि की खरीद की जाती है, जिससे व्यापारियों को धनतेरस बाजार के तेज रहने की पूरी उम्मीद है।
धनतेरस में जमकर बिक्री को लेकर उत्साह
कोरोना के बाद से बाजार में सुस्ती नजर आ रही थी, लेकिन त्योहार नजदीक वजह से अब बाजार में तेजी आ गई है। जिससे व्यापारी भी बेहद उत्साहित हैं। सराफा व्यापारी रवि संगल ने बताया कि धनतेरस के दिन सामान्य रूप से लोग सोने-चांदी की खरीदते हैं। पिछले साल कोरोना की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा था। लेकिन इस बार पूरी उम्मीद है कि धनतेरस के दिन बाजार में जमकर बिक्री होगी।
इलेक्ट्रॉनिक व ऑटोमोबाइल बाजार भी तैयार
धनतेरस पर लोग नए वाहन और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद की भी जमकर बिक्री होती है। इसलिए इनसे जुड़े व्यापारियों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयारी कर रखी है। करीब 30 करोड़ का कारोबार इन दोनों क्षेत्रों में होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
ये चीजें खरीदनी होती है शुभ
भगवान धनवंतरी की धातु पीतल मानी जाती है, इसलिए धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा धनतेरस पर सोने, चांदी, तांबे आदि का सामान और बर्तन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। इन धातुओं की चीजें बहुत शुभ मानी जाती हैं। धनतेरस के दिन ये चीजें घर में लाने से मां लक्ष्मी और धनवंतरी भगवान की कृपा से आरोग्यता और समृद्धि आती है। इसी प्रकार झाडू़ को भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नई झाडू़ लाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। झाडू़ लाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है।
बाजारों में रही भीड़, जाम में फंसे लोग
त्योहार के सीजन में लोग बड़ी संख्या में बाजार में निकल रहे हैं। सोमवार को नगर के सभी बाजारों में काफी भीड़भाड़ रही। जिससे ज्यादातर बाजारों में जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मुख्य चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मी जाम खुलवाने के प्रयास में लगे रहे।