फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   DHAARA 370 film parde parde par chaayegi anjali

धारा 370 फिल्म में पर्दे पर छाएंगी अंजली पांडे

Tue, 04 Jun 2019 11:06 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 04 Jun 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
DHAARA 370 film parde parde par chaayegi anjali
file - फोटो : amarujala
देश के संवेदनशील मुद्दे पर बनी फिल्म धारा 370 में हीरोइन का रोल करने वाली मुजफ्फरनगर की कलाकार अंजली पांडे बॉलीवुड में सिनेमा पर्दे पर छाएगी। यह फिल्म 8 अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन

फिल्म में हीरोइन का रोल करने वाली अंजली पांडे का परिवार मूल रुप से गाजियाबाद का रहने वाला है। अंजली पांडे के पिता श्रीकांत पांडे यूपी स्टील नरा जड़ौदा में एचआर विभाग में सीनियर प्रशासनिक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अंजली पांडे ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से फिल्म के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि जया फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले व बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राकेश सावंत द्वारा निर्देशित फिल्म धारा 370 में उसने एक मुस्लिम लड़की का रोल निभाया है। फिल्म के हीरो हितेन तेजवानी ने एक कश्मीरी पंडित युवक का रोल निभाया। यह फिल्म एक युवा जोड़े की लव स्टोरी पर आधारित है। अंजली पांडे ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल तक होली एंजेल्स पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर में शिक्षा प्राप्त की है। उसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई देहरादून वह नोएडा में की। उधर, अंजली पांडे को स्कूल टाइम से ही उसे मॉडलिंग का शौक था। उसने 2017 में दिल्ली में आयोजित नॉर्थ मिस इंडिया का खिताब जीता। वह इस समय टीवी पर चल रहे धारावाहिक महक में अभिनय कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी माता सविता पांडे एक गृहिणी हैं। उनका भाई अभिषेक पांडे सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। परिवार का मुझे पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed