फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devraj, Avneesh take lead in shooting championship

शूटिंग चैंपियनशिप में देवराज-अवनीश ने बनाई बढ़त

Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Devraj, Avneesh take lead in shooting championship
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब में आयोजित शहीद नायक प्रकाश सिंह मेमोरियल - फोटो : SHAMLI
शूटिंग चैंपियनशिप में देवराज, अवनीश ने बनाई बढ़त
विज्ञापन

शामली। गांव लिलौन में स्थित मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब पर दो दिवसीय चतुर्थ शहीद नायक नवाब सिंह, शहीद नायक प्रकाश सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन आर्मी बिजी सेंटर पुणे के कोच सूबेदार सीपी ने फीता काटकर किया। पहले दिन के मुकाबले में आर्मी के देवराज व मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अवनीश बढ़त बनाकर पहले स्थान पर रहे।
बृहस्पतिवार को क्लब पर आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। क्लब कोच मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि पहले दिन उद्घाटन मैच में एयर रायफल पीप साइट एनआर स्पर्धा में बिजी सेंटर पुणे आर्मी के देवराज सिंह पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर आर्मी के ही इरफान कुरैशी और तीसरे स्थान पर मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अभिमन्यु रावत बढ़त बनाए रहे।
विज्ञापन

एयर पिस्टल एनआर स्पर्धा में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अवनीश पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर आर्मी के अवध और तीसरे स्थान पर आर्मी के ही अंकुर बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। इस चैंपियनशिप में आर्मी यूपी और हरियाणा के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर क्लब कोच नदीम मंसूरी, बहादुर सिंह, सचिन मक्कर, सुनील चौधरी, विजय सिंह, हिमांशी मलिक आदि मौजूद रहे।

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब में आयोजित शहीद नायक प्रकाश सिंह मेमोरियल

शामली क्षेत्र के गांव लिलौन मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब में आयोजित शहीद नायक प्रकाश सिंह मेमोरियल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed