शामली। जिले में श्री राधा अष्टमी महोत्सव मंदिरों में पंचामृत से अभिषेक, शृंगार और आरती कर धूमधाम से मनाया गया।
श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में श्रीराधा-कृष्णा मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया। सुबह नौ बजे पूजन के मुख्य यजमान विकास तायल, क्षमा तायल व मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी को पूजन का कार्य पंडित देव आनंद शास्त्री, पंडित वीरेंद्र द्विवेदी तथा विनीश वशिष्ठ द्वारा किया गया। श्री राधा रानी का मुख्य यजमान के द्वारा पंचामृत से अभिषेक कराया गया। कार्यक्रम में सामाजिक दूूूरी का पालन किया गया। मौके पर मंदिर समिति के सचिव राजकुमार मित्तल, संदीप नामदेव, वेद प्रकाश तायल, विपिन तायल, तरंग गर्ग, खुशीराम अरोरा आदि मौजूद रहे।
शहर के श्री सत्य नारायण शिव मंदिर हलवाई हट्टे वाले मंदिर में श्रीबांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा समिति और कान्हा के दीवाना ने श्री राधा रानी का दूध दही शहद घी खांड से अभिषेक किया। श्री राधा रानी की शृंगार, आरती कर 56 भोग लगाया। मौके पर समिति के संरक्षक मनोज मित्तल, संस्थापक अध्यक्ष शिवांक गर्ग, अध्यक्ष अनिरुद्ध गर्ग, विशाल गर्ग, अनमोल गर्ग, हिमांशु, अर्पित, लव, तुषार आदि मौजूूूूूद रहे।