{"_id":"68b09efed60b53de0a0f99e1","slug":"devotees-who-returned-safely-from-jammu-said-that-they-saw-the-heart-rending-scene-of-devastation-for-the-first-time-shamli-news-c-26-1-smrt1048-148523-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जम्मू से सकुशल लौटे श्रद्धालु बोले, पहली बार देखा तबाही का हृदय विदारक मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जम्मू से सकुशल लौटे श्रद्धालु बोले, पहली बार देखा तबाही का हृदय विदारक मंजर
विज्ञापन
शामली में जम्मू से लौटे उद्यमी प्रवीण गोयल अपने परिवार के साथ। स्रोत स्वयं
जम्मू से सकुशल लौटे श्रद्धालु बोले, पहली बार देखा तबाही का हृदय विदारक मंजर
दो दिन पहले माता वैष्णो देवी मार्ग पर हुए भूस्खलन में फंसे थे चार श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर दो दिन पहले हुए भूस्खलन में फंसे शामली के चारों श्रद्धालु बुधवार देर रात अपने-अपने घर पर परिवार के बीच पहुंचे। श्रद्धालुओं का कहना है कि वे काफी समय से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने लगातार जा रहे हैं, लेकिन इस तरह का हृदय विदारक तबाही का मंजर पहली बार देखा है।
शामली की कमला काॅलोनी निवासी सिल्वर बेल्स स्कूल के प्रबंधन समिति के सदस्य अनिल गोयल ने बताया कि वे 15 साल से लगातार हर महीने मां वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं। माता रानी की उन पर कृपा बनी रही कि वे हादसे वाली जगह के करीब होते हुए भी पूरी तरह सुरक्षित रहे। टंकी काॅलोनी निवासी उद्यमी प्रवीण गोयल ने बताया कि 1990 में वे पहली बार माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। इसके बाद से लगातार वर्ष में दो बार जाते हैं, करीब ढाई साल पहले मां वैष्णो देवी मंदिर पर किसी ने अफवाह फैला दी थी, उस समय भगदड़ मची थी, लेकिन इस तरह की आपदा पहली बार देखी है। माता रानी की कृपा से वे अपने परिवार के बीच सकुशल हैं।
शिवाजी पार्क निवासी बीड़ी व्यापारी राहुल तायल ने बताया कि वे नौ वर्ष से लगातार हर महीने जाते हैं। इससे पहले वे साल में दो तीन बार जाते थे। 2006 से वे बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे हैं। शुरूआत में वर्ष में कपाट खुलने और बंद होने के समय दो बार जाते थे, लेकिन चार वर्ष से लगातार प्रति वर्ष सात-आठ बार जाते रहे हैं। इस वर्ष में मई से अब तक पांच बार बाबा बद्री विशाल के दर्शन करने जा चुके हैं। लेकिन इस तरह की तबाही उन्होंने पहली बार ही देखी है।