फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees take a dip of faith in Gandevada Sangam

गंदेवड़ा संगम में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 07 Oct 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in Gandevada Sangam
जलालाबाद-गंदेवडा संगम पर पूजन करते श्रद्वालु। - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद/कैराना। पितृ अमावस्या पर गंदेवड़ा संगम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। पितृ तर्पण को पिंडदान कर पूजा-पाठ कराया।
विज्ञापन

जलालाबाद के गंदेवड़ा संगम नहर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ब्रह्म मुहूर्त से संगम में डुबकी लगानी प्रारंभ कर दी। स्नान करने के बाद अपने-अपने पुरोहितों पंडितों से पितृ ऋण मुक्ति तर्पण हेतु पूजा-पाठ के साथ पिंडदान कराए। पितृ पक्ष हेतु गो ग्रास निकाला और पंडितों को भोजन कराया। पंडितों को वस्त्र दान आदि दिया।

संगम स्थल पर जलालाबाद क्षेत्र के साथ-साथ थाना भवन, लोहारी, कुआं, ननौता, तितरो, सहारनपुर, शामली, पक्की गढ़ी, कच्ची गढ़ी आदि से भारी संख्या में श्रद्धालु अपने अपने परिवारों के साथ पहुंचे। संगम स्थल पर खेल-खिलौने, मिठाई आदि की दुकानों के साथ बच्चों के मनोरंजन के झूले आदि भी लगाए गए थे। संगम स्थल पर पिछले कुछ दिनों से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। उधर, कैराना में अमावस्या के अवसर पर हरियाणा व यूपी के श्रद्धालुओं ने यमुना नदी मेें स्नान किया। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को वस्त्र, फल व दान दक्षिणा देकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed