{"_id":"61608d778ebc3e0c3f5ded4e","slug":"devotees-observe-fast-by-worshiping-brahmacharini-shamli-news-mrt5598354141","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने ब्रह्मचारिणी की पूजा कर व्रत रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने ब्रह्मचारिणी की पूजा कर व्रत रखा
विज्ञापन

शामली। मां दुर्गा नवरात्र के दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। वहीं मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
शहर के हनुमान धाम, रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, टंकी रोड स्थित मां वैष्णो देवी, भैरव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी करनाल रोड स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, गोशाला रोड श्री बाला सुंदरी मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला मंदिर, शहर कोतवाली क्षेत्र के शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि मंदिरों में अपेक्षा ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। कोरोना को देखते हुए सामाजिक दूरी का पालन किया गया।