फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees made sacrifices in Sankat Mochan Mahayagya

सर्व कामना सिद्ध संकट मोचन महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दी आहुति

Sun, 13 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees made sacrifices in Sankat Mochan Mahayagya
शामली के काकानगर में हनुमान मंदिर में आयोजित महायज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
संकट मोचन महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला काकानगर स्थित श्री हनुमान मंदिर मेें रविवार को त्रयोदश सर्व कामना सिद्ध संकट मोचन महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में जिले व बाहर से आए श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार की खुशहाली और सलामती के लिए मनोकामना की। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। शाम को महाआरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
रविवार को हनुमान मंदिर में सुबह विशेष पूजा अर्चना की गई, इसके बाद मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पंचमुखी हनुमान मंदिर शाकंभरी देवी के पंडित महेश, पंडित संजय शास्त्री ने किया। महायज्ञ के यजमान अंकुश कुमार, प्रिंस व बबलू मुखिया रहे। महायज्ञ में शामली के अलावा देहरादून, रुड़की, सहारनपुर, बड़ौत, गाजियाबाद, यमुनानगर से श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर परिवार की खुशहाली व सलामती के लिए कामना की।
विज्ञापन

हनुमान मंदिर के पुजारी संजय शास्त्री ने बताया कि हर साल शामली में इस महायज्ञ का आयोजन किया जाता है, जिसमें शामली के साथ-साथ आसपास के राज्यों व जनपदों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस अवसर पर नितिन व श्रवण मस्ताना ग्रुप ने भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान भंडारा भी किया गया। शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed