फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees became emotional after hearing the Leela of Lord Krishna stealing butter

भगवान कृष्ण की माखन चोरी की लीला सुनकर श्रद्घालु हुए भावविभोर

Wed, 31 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after hearing the Leela of Lord Krishna stealing butter
कांधला में मनकामेश्वर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में मौजूद श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। नगर के पूर्वी यमुना नहर के समीप श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर बुधवार को कथा व्यास केदारनाथ से आए आचार्य बृजमोहन सेमवाल ने कहा कि भागवत महापुराण का अनुसरण करने से मनुष्य सभी बंधनों से छूटकर मोक्ष प्राप्त करता है।
कथा व्यास ने गोवर्धन कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को सबसे छोटी उंगली पर उठाकर रखा। ब्रजवासी उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा तथा हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा।
विज्ञापन

कथा व्यास माखन चोरी की लीला का वर्णन करते हुए कहा कि जब श्रीकृष्ण भगवान पहली बार घर से बाहर निकले तो उनकी बृज से बाहर मित्र मंडली बन गई। सभी मित्र मिलकर रोजाना माखन चोरी करने जाते थे। सब बैठकर पहले योजना बनाते किस गोपी के घर माखन चोरी करना है। श्रीकृष्ण माखन लेकर बाहर आ जाते तथा सभी मित्रों के साथ बांटकर खाते थे। भगवान बोले जिसके यहां चोरी की हो उसके द्वार पर बैठकर माखन खाने में आनंद आता है। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। संध्या आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। भजन सुनकर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कथा आयोजक शशि भूषण शर्मा नीटू जावला, संजीव आडवाणी, सुभाष सैनी, विशाल शर्मा, बाबूराम, ईशम, जयविंद्र सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। उधर, सुबह यज्ञ स्थल पर आचार्य शशि भूषण के नेतृत्व में विद्वान पंडितों द्वारा प्रतिदिन की तरह नवग्रह पूजन करने के बाद पंचकुंडीय महायज्ञ पर महामृत्युंजय पाठ का जाप कर 1008 आहुति प्रदान की गई। वहीं, नगर क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल परिक्रमा कर पूजा अर्चना कर मन्नते मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed