फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Development will delete the gundaraj: Krishan Pal Gujjar

विकास कराएंगे, गुंडाराज मिटाएंगे : कृष्णपाल गुर्जर

Mon, 07 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 07 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Development will delete the gundaraj: Krishan Pal Gujjar
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्रालय के राज्यमंत्री एवं हरियाणा से सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का एजेंडा विकास है। यूपी में परिवर्तन लाकर गुंडाराज और भ्रष्टाचार का खात्मा करना है, यही उद्देश्य परिवर्तन यात्रा का है। 
विज्ञापन


सोमवार को बनत के निकट सेंट आरसी हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 15 साल से यूपी में बसपा और सपा का कुशासन रहा। गुंडागर्दी बढ़ती गई, भ्रष्टाचार हावी रहा। भाजपा ने प्रदेश में परिवर्तन लाने के लिए चार स्थानों से यात्रा शुरू की। 
विज्ञापन


केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सपा और बसपा ने मिलकर उप्र को लूटने का काम किया है। भाजपा प्रदेश में सुशासन और स्वराज स्थापित करेगी। परिवर्तन यात्रा को जनता का अपार सहयोग मिल रहा है, जो चुनाव में बदलाव लाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा नेता देवेंद्र चौधरी, डॉ. भूपेंद्र चौधरी, अशोक नागर, संजय, जिलाध्यक्ष पवन तरार, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, विमल शर्मा, रामजीलाल, प्रसन्न चौधरी, अमित पंवार, हरवीर मलिक, डॉ. मनोज चौधरी, सूर्यवीर, प्रियंवदा तोमर, आलोक, मोहित आदि मौजूद रहे। 


वहीं, एक सवाल के जवाब में बालियान ने कहा कि धान खरीद केंद्र खुलवाना प्रदेश सरकार का काम है। यूपी के किसानों को धान बेचने के लिए हरियाणा जाना बेहद कष्टदायक है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर शामली और आसपास के जिलों में धान तथा गेहूं की मंडी खुलवाई जाएंगी साथ ही किसानों को फसलों का वाजिब दाम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed