फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Development environment ready in the country: Mohit

देश में विकास का माहौल तैयार : मोहित

Thu, 22 Sep 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Development environment ready in the country: Mohit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा अंतर्गत गांव कुड़ाना में स्वतंत्रता सेनानी चौधरी फूल सिंह अमृत सरोवर पर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल व संयोजक मानसिंह गोस्वामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
कार्यक्रम में मोहित बेनीवाल ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में विकास का नया माहौल तैयार हुआ है। अमृत सरोवर जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अंचल के तालाबों को संरक्षित करने का काम प्रदेश सरकार निरंतर कर रही है। हर घर जल जैसे राष्ट्रव्यापी अभियान को अभियान को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे किसी भी व्यक्ति को देश में जल की समस्या न हो।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने कहा कि सरकार प्रदेश और देश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र की यह जिम्मेदारी है कि वह सभी जनकल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुंचाए। यहां जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, पंकज राणा, वरुण मलिक, रामजीलाल कश्यप, अनुज राणा, गोपाल चौहान, डॉ. अनुराग शर्मा, विवेक प्रेमी, सतपाल चौधरी, यशपाल पंवार, सुखचैन वालिया, निवेश चौधरी, रूबी चौधरी, रोहित विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed