फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Developed council schools on the lines of public schools: Kapil Dev Agarwal

प्राइमरी स्कूलों को पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर विकसित करके बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी

Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Developed council schools on the lines of public schools: Kapil Dev Agarwal
शामली के वीवी इंटर कॉलेज में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग? - फोटो : SHAMLI
शामली। मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया। कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्राइमरी स्कूलों को पब्लिक स्कूलों की तरह विकसित किया है। बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने का काम किया है। पहले महिलाओं को शौच के लिए खेतों में जाना पड़ता था। मोदी सरकार ने घर में शौचालय की व्यवस्था करके उनका जीवन बेहतर बनाया है।
विज्ञापन

वीवी इंटर कॉलेज के मैदान में गरीब कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि गैर भाजपाई सरकारों में आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। प्रदेश में बिजली नहीं मिलती थी, कभी ट्रांसफार्मर खराब रहता था। खेत की सिंचाई नहीं हो पाती थी। गैस कनेक्शन न मिलने पर सांसद-विधायकों के चक्कर लगाने पड़ते थे। प्रदेश में योगी के नेतृत्व में 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ। गुंडे-माफियाओं पर कार्रवाई कर भयमुक्त माहौल भाजपा सरकार ने दिया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पिछले आठ साल मे मोदी के नेतृत्व में देश में बदलाव आया है। सांसद प्रदीप चौधरी ने भी मोदी सरकार के कार्यों का गुणगान किया। पूर्व गन्ना मंत्री सुरेशा राणा, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला प्रभारी अजय शर्मा ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन तरार, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, पुनीत द्विवेदी, अनुराग शर्मा, सुखचैन वालिया, घनश्याम पार्चा, बादल गौतम मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मादलपुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की 664 महिलाओं को 2.09 करोड़ की धनराशि का चेक सौंपा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के 5-5 लाभार्थियों को डेमो चाबी, श्रम विभाग की निर्माण कामगार मृत्यु अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को 2-2 लाख के चेक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत कोविड-19 मां या पिता को खो चुके 5 बच्चों को लैपटॉप दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 5 ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 5 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, बाल विकास परियोजना के अंतर्गत 5 आंगनवाडी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन और राष्ट्रीय खाद सुरक्षा अधिनियम के 5 लाभार्थियों को राशन वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed