{"_id":"5f7f576b8ebc3e7503113783","slug":"deployment-of-personnel-in-vacant-posts-in-departments-shamli-news-mrt505182196","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों में रिक्त पदों पर कर्मियों की हो तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों में रिक्त पदों पर कर्मियों की हो तैनाती
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में आयोजित वीसी में भाग लेतीं डीएम व कृषि अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभागों में रिक्त पदों पर कर्मियों की हो तैनाती
शामली। मंडलीय रबी गोष्ठी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम जसजीत कौर ने जिले में विभिन्न विभागों में चल रहे रिक्त पदों पर कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग रखी। उन्होंने मत्स्य पालन, रेशम एवं डेरी विभाग के कार्यालयों की स्थापना कराए जाने का मुद्दा भी उठाया।
बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मंडलीय रबी गोष्ठी की वीडियो कांफ्रेंसिंग हुई। जिसमें डीएम ने शामली में पापुलर की खेती की अधिकता को देखते हुए जनपद में प्लाइवुड की फैक्टरी की स्थापना भी कराई जाने की मांग की। जिले में गेहूं बीज की उपलब्धता 15 दिनों में कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन के संबंध में जिला मुख्यालय, तहसील स्तर पर सचल दलों का गठन कर लिया गया है। जिले में कृषि निवेश, खाद, बीज एवं कृषि रक्षा रसायन जनपद में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
कृषि उत्पादक आयुक्त, अपर कृषि निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा रबी 2020-21 में 15 दिनो में कृषि निवेशों की व्यवस्था व फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषकों को जागरूक किए जाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए। मौके पर गोष्ठी में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, उप कृषि निदेशक शिवकुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी, विकास कुमार समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं प्रगतिशील किसान योगेंद्र सिंह कादियान, मौजूद रहे।