फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dense fog stopped the speed of vehicles

घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dense fog stopped the speed of vehicles
शामली। बुुधवार को दिन निकलते ही लोगों को घना कोहरा छाया मिला। कोहरा अधिक होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चालकों को चलना पड़ रहा था। दोपहर एक बजे के लगभग हल्की धूप निकली। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान स्थिर रहने के बाद दिन का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार को बूंदाबांदी होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

दो तीन से दिन से सुबह और शाम के मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। बुुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे तक शहर घने कोहरे की चपेट में रहा। जिस कारण लोगों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर चलाना पड़ा। दोपहर में धूप निकलने से कोहरा कम हुआ। दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकली। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया वैसे वैसे अच्छी खासी धूप निकलने से दिन और रात का तापमान स्थिर रहा। पांच घंटे की धूप निकलने से सर्दी से लोगों को राहत मिली। दिन का तापमान 17 डिग्री और 09 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम रहा। पूरे दिन छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चली, जिससे मौसम ठंडा रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को बूूंदाबांदी होने की संभावना है। बारिश होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री पारा लुढ़कने की संभावना है।
विज्ञापन

कोहरे से कई ट्रेनें प्रभावित
शामली। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान का कहना हैैै कि कोहरे के चलते रात तीन बजे से लेकर सुबह दस बजे तक सभी ट्रेनें प्रभावित होती हैं। कोहरे के चलते सभी ट्रेनों की गति कम होती है। बृहस्पतिवार को दिल्ली खंड की सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस, हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली, दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के चक्कर कम हुए, आय भी घटी
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम शामली रोडवेज बस अड्डे के स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले तीन माह से रोडवेज की आय में कमी आई है। दिसंबर माह में खराब मौसम के चलते आय का औसत 30 प्रतिशत गिरावट हो गई थी। दस प्रतिशत किराए की बढ़ोतरी के बाद प्रति दिन सात हजार किमी रोडवेज बस चलती थी। खराब मौसम में 6200 किमी प्रतिदिन के हिसाब से रोडवेज बस चल पा रही है। शामली रोडवेज बस अड्डे की रोडवेज बसों से प्रतिदिन तीन लाख आय होती थी। किंतु खराब मौसम से उनकी आय 2 लाख 50 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 60 हजार रुपये तक प्रतिदिन पहुंच रही है।

अगले 36 घंटे तक खराब हो सकता है मौसम
- पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही अगले दो तीन दिन तक मौसम खराब हो सकता है। आकाश में बादल और कोहरे के साथ साथ बूंदाबांदी की संभावना है। - डॉ. अशोक कुमार अहलुवालिया अध्यक्ष, मृदा विभाग सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ।
मौसम का घटता बढ़ता तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
06 जनवरी 14 11
07 जनवरी 15 12
08 जनवरी 14 08
09 जनवरी 14 06
10 जनवरी 17 05
11 जनवरी 16 07
12 जनवरी 18 09
13 जनवरी 17 12
14 जनवरी 17 09
15 जनवरी 17 09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed