फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dengue prevention, separate wards made at CHC

डेंगू की रोकथाम, उपचार के लिए सीएचसी पर बनाए अलग वार्ड

Wed, 12 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dengue prevention, separate wards made at CHC
शामली सीएचसी में बनाया डेंगू वार्ड। - फोटो : SHAMLI
डेंगू की रोकथाम, सीएचसी पर बनाए अलग वार्ड
विज्ञापन

शामली। मौसम में बदलाव और लगातार कई दिन से चल रही बारिश के चलते डेंगू व मलेरिया के केस बढ़ने की आशंका बन गई है। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर प्रत्येक सीएचसी पर डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड में प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी लगाई गई है।
अक्तूबर का महीना डेंगू के लिए पीक का माना जाता है। सितंबर से डेंगू के केस आने लगते हैं और अक्तूबर में सबसे ज्यादा प्रकोप रहता है। नवंबर में यह कम होना शुरू हो जाता है। इस बार अक्तूबर में कई दिन से चल रही बेमौसम बारिश ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बारिश होने से जगह-जगह जलभराव के साथ और घरों में गमले व छतों पर या निष्प्रयोज्य सामान आदि में बारिश का पानी भर जाने से डेंगू का मच्छर पैदा होने का खतरा बन गया है। साथ ही मलेरिया के भी मच्छर पैदा होने शुरू हो गए हैं। डेंगू का मच्छर एडीज साफ पानी में पनपता है, जबकि मलेरिया का मच्छर मादा एनाफिलीज गंदे पानी में पैदा होता है। इसे देखते हुए डेंगू व मलेरिया दोनों बुखार का प्रकोप फैलने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

शासन ने स्वास्थ्य विभाग को बुखार की रोकथाम व उपचार की अस्पतालों में व्यवस्था करने के साथ डेंगू पीड़ितों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग से वार्ड बनाने के निर्देश दिए। सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि सीएचसी पर डेंगू मरीजों के लिए छह बेड का वार्ड बनाकर उपचार की व्यवस्था की गई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देेश पर जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डेंगू मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड में प्रत्येक बेड पर मच्छरदानी और मच्छर से बचाव के उपकरण की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी तक किसी भी वार्ड में डेंगू का मरीज भर्ती नहीं हुआ है। जिले में बुखार की स्थिति अभी तक नियंत्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डेंगू के 16, मलेरिया के मिले 64 मरीज
शामली। जिले में अब तक डेंगू के 16 और मलेरिया के 64 मरीज मिले हैं। प्रयोगशाला सहायक अवधेश वाडेकर ने बताया कि जुलाई तक डेंगू के सिर्फ दो केस थे। सितंबर में सितंबर में 14 केस मिले हैं। अक्तूबर में अब तक डेंगू का कोई केस नहीं मिला है। मलेरिया की स्थिति देखें तो जुलाई तक 37 केस सामने आए थे। अगस्त में 11 केस मिलने पर संख्या बढ़कर 48 हो गई थी। सितंबर में मलेरिया के 12 केस और मिलने पर अब तक कुल 64 केस सामने आए हैं।

शामली सीएचसी में  डेंगू वार्ड  में मरीजों के लिए लगाई मच्छरदानी।

शामली सीएचसी में डेंगू वार्ड में मरीजों के लिए लगाई मच्छरदानी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed