{"_id":"6197f86e063bdf5da0547511","slug":"dengue-outbreak-not-stopping-in-the-district-10-more-patients-confirmed-shamli-news-mrt5655366155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 10 और मरीजों में हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, 10 और मरीजों में हुई पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में ठंड बढ़ने के बाद डेंगू का प्रकोप कम नहीं हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलाइजा जांच को भेजे गए सैंपलों की जांच में दस और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर जिले में अब डेंगू के केस की संख्या बढ़कर 229 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलाइजा जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की एलाइजा जांच रिपोर्ट में 10 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे पहले जिले में डेंगू के 219 केस मिले थे। अब डेंगू के केस की संख्या बढ़कर 229 हो गई है। एलाइजा जांच को मुजफ्फरनगर भेजे गए 93 सैंपलों की अभी जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार का कहना है कि जिले में अब तक सरकारी और निजी चिकित्सकों के यहां से डेंगू के संदिग्ध 900 से अधिक लोगों के सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें 229 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका कहना है कि डेंगू की रोकथाम के लिए गांवों में शिविर लगाकर जांच की जा रही है। संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है और लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा देकर जागरूक किया जा रहा है।
एलाइजा जांच की जिले में नहीं सुविधा
स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांच के बाद ही डेंगू पॉजिटिव मानता है जबकि निजी लैब की होने वाली जांच को प्रमाणित नहीं मानता है, लेकिन जिले में अभी तक एलाइजा जांच की सुविधा नहीं है। पहले सैंपलों को एलाइजा जांच के लिए मेरठ भेजे जाते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से सैंपल मुजफ्फरनगर भेजे जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर से सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने में एक सप्ताह से अधिक समय लगता है।