फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dengue confirmed in ten more patients in the district

जिले में दस और मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in ten more patients in the district
शामली। जिले में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में दस और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन्हें मिलाकर अब डेंगू के केस बढ़कर 71 हो गए हैं। सितंबर माह तक जिले में डेंगू के 32 केस थे। अक्तूबर माह में अब तक 39 केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। टायफाइड, वायरल, मलेरिया के साथ डेंगू के केस लगातार सामने आ रहे हैं। अक्तूबर माह में डेंगू की रफ्तार तेज हो रही है। सैंपलों की एलाइजा जांच की रिपोर्ट में दस और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक 30 सितंबर तक जिले में डेंगू के 32 केस मिले थे। अक्तूबर माह में अब तक इससे ज्यादा 39 केस सामने आ चुके हैं जबकि 94 सैंपलों की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन

झिंझाना और कैराना क्षेत्र में बुखार से कई लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में अभी बुखार से किसी की मौत होना दर्ज नहीं हुआ है। इन आंकड़ों को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि डेंगू बुखार का जिले में खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग निजी लैब पर जांच रिपोर्ट में डेंगू बुखार को प्रमाणिक नहीं मानता। जब तक स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आती है तब तक मरीज की जान खतरे में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि एलाइवा जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो पाती है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि जिले में दस मरीजों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के केस की संख्या बढ़कर 71 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed