{"_id":"617852716c13002ebe05a8ff","slug":"dengue-attack-on-blood-pressure-get-treatment-in-time-shamli-news-mrt562421439","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंगू का ब्लड प्रेशर पर वार, घबराएं नहीं, समय रहते कराएं उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंगू का ब्लड प्रेशर पर वार, घबराएं नहीं, समय रहते कराएं उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का ब्लड प्रेशर पर वार, समय रहते कराएं उपचार
शामली। जिले में डेंगू बुखार इस बार ब्लड प्रेशर पर भी वार कर रहा है। अधिकतर डेंगू के मरीजों में ब्लड प्रेशर कम होने की समस्या सामने आ रही है, जिससे मरीज की जान जोखिम में पड़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि ब्लड प्रेशर कम होने पर घबराना नहीं चाहिए। चिकित्सक की सलाह लेकर समय रहते उपचार कराना चाहिए।
जिले में डेंगू बुखार का प्रकोप चल रहा है। अब तक डेंगू के 71 मरीज मिल चुके हैं। इस बार डेंगू बुखार के अधिकतर मरीजों में प्लेटलेट्स कम होने के साथ ब्लड प्रेशर भी कम होने की समस्या सामने आ रही है। इस संबंध में जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि डेंगू बुखार जब गंभीर स्थिति में होने पर शरीर पर लाल रंग के चकते पड़ जाते हैं। इससे रक्तस्राव होने का खतरा रहता है। ऐसे में प्लेटलेट्स कम होने पर ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। ऐसी स्थिति में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और चिकित्सक की सलाह लेकर तत्काल उपचार कराना चाहिए। फिजिशियन डॉ. पंकज गर्ग का कहना है कि डेंगू मच्छर जनित रोग है। शरीर में वायरल का लोड कितना है, इससे डेंगू बुखार और ब्लड प्रेशर की स्थिति निर्भर करती है। ब्लड प्रेशर कम होने की स्थिति उस समय बनती है जब मरीज चिकित्सक के यहां देरी से पहुंचता है, जब तक शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ब्लड प्रेशर सामान्य रखने के लिए पानी का ज्यादा सेवन करना चाहिए। नारियल पानी, शुगर न हो तो ग्लूकोज लें, कीवी का फल व गिलोय की बेल, पपीते के पत्ते का जूस आदि ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा न लें।
जिला अस्पताल में डेंगू के दो मरीज हुए भर्ती
शामली। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि अब तक बुखार के दो मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं। पांच दिन पहले गांव खेड़ीकरमू निवासी सात साल की बच्ची को डेंगू बुखार हुआ था। एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उपचार के बाद बच्ची ठीक हो गई और मंगलवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार देर रात में दयानंद नगर निवासी बुखार पीड़ित महिला को भर्ती किया गया है। डेंगू के लक्षण होने के कारण उसका सैंपल एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है।