फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of Dhangar Samaj in Tehsil

धनगर समाज का तहसील में प्रदर्शन

Sun, 14 Nov 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of Dhangar Samaj in Tehsil
गढ़ीपुख्ता। ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ बैनर तले समाज के लोगों ने तहसील में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र धनगर के साथ अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र बनाने की मांग करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धनगर समाज के लोग लंबे समय से अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र जारी करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। कई बार धरना प्रदर्शन व ज्ञापन दे चुके हैं। धनगर समाज के लोगों का आरोप है कि प्रमाणपत्र की मांग करने पर ऊन तहसीलदार ने गत तीन अक्तूबर को दुर्व्यवहार किया था। जिससे धनकर समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई और धनगर जाति का प्रमाणपत्र जल्द जारी करने की मांग की। मौके पर प्रदेशाध्यक्ष संजय धनगर, पदम सिंह धनगर, पूरन धनगर, मांगेराम सरपंच, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र धनगर, राजवीर धनगर, सुरेश धनगर, महेंद्र, अभिषेक, अंकित, इंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed