{"_id":"5973a09e4f1c1b7b268b471a","slug":"demonstration-in-the-collectorate-for-the-arrest-of-the-killers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
demand
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांधला थाना क्षेत्र के गांव खंदरावली में हुए मोहित हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही गन्ना विकास राज्य मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी।
शनिवार को मजदूर किसान यूनियन पार्टी के पदाधिकारियों के नेतृत्व में खंदरावली गांव के लोग इकट्ठा होकर शामली कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि नौ जुलाई को गांव खंदरावली निवासी कर्मवीर के बेटे मोहित की मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी गई।
उसका शव चार दिन पूर्व ही रजवाहे की पुलिया के नीचे से बरामद हुआ था। वारदात में गांव के ही प्रमोद, डालू और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कांधला थाना पुलिस ने आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, लेकिन आरोपी डालू और सोनू को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आशंका जताई कि मोहित की हत्या में कुछ अन्य लोग भी शामिल रहे, जिसके चलते मामले की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए। इसी दौरान गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और उनकी बात सुनने के बाद आश्वासन दिया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराया जाएगा। इस दौरान बलबीर, कर्मवीर, शिवकुमार कश्यप, अरविंद, मांगेराम कश्यप, रामधन, सोमपाल, राजपाल, शीशपाल, संदीप, घसीटा, श्यामा, राजकुमार, सुरेश, विक्की और संजीव आदि मौजूद रहे।