फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demanded a fair investigation

शामली: रिश्वत प्रकरण में अध्यापिका ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Thu, 09 Feb 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 09 Feb 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Demanded a fair investigation
शामली आर्य समाज मंदिर में प्रेस वार्ता करती शिक्षिका रीना देवी।
शामली। बीएसए कार्यालय के लिपिक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार होने के प्रकरण में पीड़ित अध्यापिका रीना देवी ने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेसवार्ता कर अध्यापिका रीना देवी ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी ऊन विश्वास कुमार कई माह से उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी पर बीएलओ ड्यूटी में जाने के बाद भी अनुपस्थिति दर्ज करने, विद्यालय से रजिस्टर मंगाकर गायब कराने, धमकी दिलाने और अभद्र व्यवहार करने आदि के आरोप लगाए। अध्यापिका ने कहा कि उसे षड्यंत्र के तहत निलंबित किया गया। इस षड्यंत्र में कई और लोग भी शामिल रहे। अब बहाल करने के लिए उनसे एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। उनकी शिकायत पर एक सप्ताह पहले बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए लिपिक परिश्रम सैनी को रंगे हाथ उनसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। अध्यापिका ने इस प्रकरण में उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जो भी इस षड्यंत्र में शामिल हों, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। अध्यापिका ऊन ब्लाॅक के गांव पधाननगर के विद्यालय में नियुक्ति है। निलंबन के बाद उन्हें थानाभवन ब्लाॅक के गांव भैंसानी इस्लामपुर के प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया गया है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने शिक्षिका के उन पर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार व गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed