{"_id":"63dceca3ba46a722bf1fc07c","slug":"demanded-15-lakhs-shamli-news-c-14-1-103652-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किराना व्यापारी से मांगी 15 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किराना व्यापारी से मांगी 15 लाख की रंगदारी
Fri, 03 Feb 2023 04:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 03 Feb 2023 04:44 PM IST
विज्ञापन
- कागज पर हाथ से लिखा हुआ दुकान में मिला पर्चा
- रंगदारी न देने पर पुत्र को जान से मारने की दी गई धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के माजरा रोड निवासी किराना व्यापारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी न देने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई। रंगदारी मांगने का धमकी भरा पर्चा दुकान के अंदर पड़ा मिला। पर्चा मिलने से व्यापारी के परिवार में दहशत का माहौल है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में देव गार्डन के निकट माजरा रोड निवासी अरविंद कुमार घर के निचले हिस्से में किराना की दुकान करते हैं और ऊपरी मंजिल पर परिवार समेत रहते हैं। किराना व्यापारी के मुताबिक चार दिन पहले 30 जनवरी की सुबह करीब सात बजे उसने दुकान खोली तो उसमें लाइन वाले कागज पर हाथ से लिखा हुआ धमकी वाला पर्चा शटर के नीचे पड़ा मिला, जिसमें उससे 15 लाख रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई। पर्चे में चार व सात फरवरी को कैराना में जानवर फैैक्टरी के पास रुपये लेकर पहुंचने की बात लिखी गई।
पर्चा पढ़ने के बाद व्यापारी के होश उड़ गए। रंगदारी का धमकी भरा पर्चा मिलने से व्यापारी के परिवार में दहशत का माहौल बना है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों से मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले की जांच चल रही है।