फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demand to withdraw the increase in justice fee

न्याय शुल्क में की गई वृद्घि वापस लेने की मांग

Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw the increase in justice fee
शामली। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार के साथ अधिवक्ताओं ने न्याय शुल्क में वृद्धि के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। उन्होंने आम जनता को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए इस वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि सरकार ने न्यायिक शुल्क में वृद्धि की है। जिस कारण आम जनता को सस्ता और सुलभ न्याय का सिद्धांत सरकार ने एक तरीके से समाप्त कर दिया है। न्याय शुल्क पर की गई इस प्रकार की वृद्धि के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गत एक अक्टूबर 2021 को पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में न्यायिक कार्य से विरत रहे थे। अब दोबारा न्याय शुल्क वृद्धि सभी जनपदों में लागू कर दी गई है। उन्होंने वादकारियों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया न्याय शुल्क वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर धीरेंद्र कुमार, मणिकांत शर्मा, रामकुमार वर्मा एडवोकेट, सत्यनारायण सिंह, ओमपाल सिंह, प्रदीप कुमार, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

वहीं कैराना में भी बार एसोसिएशन ने पश्चिम उत्तर प्रदेश केंद्रीय संघर्ष समिति के आवाहन पर तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कुमार वशिष्ठ के नेतृत्व में न्याय शुल्क में की गई वृद्धि को वापस लेने सहित दो सूत्रीय एक ज्ञापन-पत्र मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी कैराना संदीप कुमार को सौंपा। इस दौरान महासचिव चौधरी जावेद अली, संजय सिंह पुनिया, अमित मित्तल, बाबूराम, राहुल चौहान, उदय सिंह, राकेश प्रजापति, इंतजार अहमद, अनुज चौहान, मेहरबान कुरेशी व चौधरी नसीम अहमद सहित आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed