{"_id":"634831eb270b53253c4204d0","slug":"demand-to-stop-oppression-of-farmers-shamli-news-mrt609346916","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग
विज्ञापन
कैराना के इस्सापुर खुरगान में आयोजित किसान मजदूर भारतीय संगठन की पंचायत में बोलते बोलते पूर्व ब
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का उत्पीड़न रोकने की मांग
शामली, कैराना। किसान मजदूर भारतीय संगठन की ओर से गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों ने विद्युत निगम द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग उठाई।
बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान निवासी अकरम चौहान के आवास पर किसान मजदूर भारतीय संगठन की ओर से एक किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल की अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक प्रमुख अय्यूब जंग ने की। किसान चौपाल में मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का बहुत अभाव है। किसान मजदूरों के लिए अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत है। जिससे गरीब किसान के बच्चों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
चौपाल में पहुंचे किसानों ने कहा कि विद्युत निगम द्वारा किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने गांवों में सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी पर रोष जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि डीएम व एबीएसए से मिलकर समस्या का समाधान कराया जायेगा। उन्होंने विद्युत निगम को चेताया कि किसान मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर बेवजह हो रहे किसानों के उत्पीड़न पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव मास्टर जाहिद, आमिर अली गोगवान, मंडल महासचिव अकरम चौहान, जिला सचिव तसव्वर अली, इमरान अहमद एडवोकेट, वाजिद अली, मास्टर आमिल, डॉ. असलम, डॉ. शाहीन आदि मौजूद रहे।